शादीशुदा मर्दो से पर दिल हार बैठी ये अभिनेत्रियां, नंबर 9 ने की चार बच्चों के पिता से शादी

कहा जाता है कि प्यार सोच समझकर नहीं किया जाता है, बस हो जाता है। ऐसा वाक्या बॉलीवुड सितारों पर बखूबी जमता है। ये फिल्मी सितारें प्यार के लिए न उम्र देखते हैं, और न ये कि वह पहले से शादीशुदा हैं। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने अपने से बड़े उम्र और शादीशुदा शख्स से न केवल प्यार किया, बल्कि उनके संग शादी भी की और आज वे अपनी खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। आज हम आपको अपने आर्टिकल में ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे। आइए इन अभिनेत्रियों की लिस्ट में एक नजर डालते हैं।
रवीना टंडन
बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी एक शादीशुदा और दो बच्चों के बाप से प्यार किया। रवीना टंडन को प्रमुख फिल्म वितरक, अनिल ठडानी संग इतना प्यार हो गया था उन्होंने उनकी पहली पत्नी की भी फिक्र नहीं की। अनिल की पहली पत्नी का नाम नताशा सिप्पी था। हालांकि, अनिल और नताशा के बीच रिश्तें कुछ सही नहीं थे जिसके बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया। इसके बाद रवीना और अनिल ने 2003 में शादी कर ली।
श्रीदेवी
हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी के अफेयर की खबरें कई अभिनेताओं के साथ सुनने को मिला लेकिन उन्होंने शादी दो बच्चों के बाप बोनी कपूर से हुआ। श्रीदेवी की खूबसूरती को देखते ही बोनी कपूर अपना होश खो बैठे थे। वह किसी भी हाल में श्रीदेवी को अपनी पत्नी बनाना चाहते थे। उन्होंने श्रीदेवी से शादी करने के लिए 4 साल तक इंतजार किया। श्रीदेवी के लिए उन्होंने अपनी पहली पत्नी मोना कपूर को तलाक दे दिया था। दोनों की बेटियां जान्हवी और खुशी हैं। हालांकि, 2018 में श्रीदेवी की मौत हो गई थी।
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन के किस्से तो सभी जानते हैं। अभिषेक से रिश्ता टूटने के बाद करिश्मा का दिल बिजनेसमैन संजय कपूर पर आ गया था। लेकिन, संजय कपूर पहले से शादीशुदा थे। दोनों के तलाक के बाद संजय ने करिश्मा से 2003 में शादी की। हालांकि, संजय के साथ करिश्मा का ये रिश्ता ज्यादा चला नहीं। दोनों ने 2016 में एक दूसरे से तलाक ले लिया। करिश्मा और संजय के दो बच्चे कियान और समायरा अब करिश्मा के पास रहते हैं।
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी फेमस बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की। राज कुंद्रा पहले से शादीशुदा होने के साथ दो बच्चों के बाप भी थे। शिल्पा शेट्टी को दिल बैठे राज कुंद्रा ने अपनी पहली पत्नी कविता को तलाक दिया था, ताकि वह एक्ट्रेस से शादी कर सके। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का एक बेटा वियान है। हाल ही में, शिल्पा सेरोगेसी से एक बच्ची की मां भी बनी हैं।
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी का भी अभिषेक बच्चन संग अफेयर रहा है। हालांकि, जया बच्चन की वजह से ये रिश्ता नहीं जुड़ सका। अभिषेक बच्चन के बाद रानी मुखर्जी का दिल यशराज फिल्म के मालिक आदित्य चोपड़ा पर आया। ये जानते हुए कि आदित्य चोपड़ा पहले से शादीशुदा हैं। पहली पत्नी से तलाक के बाद आदित्य चोपड़ा ने रानी मुखर्जी संग शादी की। दोनों की एक बेटी अदीरा है।
शबाना आजमी
शबाना आजमी ने फिल्म लेखक जावेद अख्तर से शादी की। शबाना जावेद की दूसरी पत्नी हैं। जावेद शबाना के पिता से लेखन के गुण सीखने आते थे, इसी दौरान दोनों को एक दूसरे संग प्यार हो गया। जावेद ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर शबाना से शादी कर ली। हालांकि, शबाना मेडिकल प्रॉब्लम की वजह से कभी मां नहीं बन सकी, लेकिन उन्होंने जावेद की पहली पत्नी के बच्चों फरहान अख्तर और बेटी को अपने बच्चों की तरह माना।
बिपाशा बसु
बंगाली गर्ल बिपाशा बसु ने भी करण सिंह ग्रोबर से शादी कर ली। बिपाशा करण सिंह की तीसरी पत्नी हैं। करण ने बिपाशा से पहले जेनिफर विंगेट से शादी की थी, हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला और दोनों ने तलाक ले लिया। जेनिफर से अलग होने के बाद करण ने बिपाशा बसु से शादी कर ली।
विद्या बालन
विद्या बालन ने मशहूर फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर संग शादी की है। सिद्धार्थ रॉय कपूर भी तीन बार शादी कर चुके हैं। विद्या बालन से पहले सिद्धार्थ की दो पत्नियां रह चुकी हैं। विद्या बालन आदित्य रॉय कपूर की भाभी हैं।
हेमा मालिनी
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानि हेमा मालिनी पर एक समय में कई सुपरस्टार मरते थे। उनसे शादी करने के लिए कई अभिनेता तो उनके घर रिश्ता मांगने भी जा चुके हैं, जिनमें से एक जीतेंद्र भी रह चुके हैं। हालांकि, हेमा मालिनी का दिल सिर्फ धर्मेंद्र के लिए धड़का। ये जानते हुए कि धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा और चार बच्चों के बाप हैं। धर्मेंद्र भी हेमा मालिनी को पहली नजर में ही अपना दिल दे चुके थें। हालांकि, धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर उन्हें तलाक देने को तैयार नहीं हुई थी, ऐसे में धर्मेंद्र को हेमा से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म कबूल करना पड़ा था ताकि वह हेमा से शादी कर सके।
करीना कपूर
करीना कपूर ने अपने से 10 साल बड़े शादीशुदा सैफ अली खान संग शादी की। सैफ अली खान की पहली पत्नी एक्ट्रेस अमृता सिंह थी। सैफ और अमृता के दो बच्चें सारा अली खान और अब्राहम अली खान हैं। हालांकि, ये रिश्ता ज्यादा चला नहीं और दोनों एक दूसरे से तलाक ले लिया। इसके बाद करीना और सैफ ने शादी कर ली। करीना और सैफ का एक बेटा तैमूर अली खान है।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Air News अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]