शहनाज गिल ने मास्क लगाने से किया मना, कहा ‘मेरी लिपस्टिक उतर जाएगी’ देखिये वीडियो

टीवी एक्ट्रेस शहनाज़ गिल लंबे समय बाद वापस पहले की तरह खुश नज़र आने लगी हैं। एक्ट्रेस काम भी कर रही हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव भी हैं। अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें शहनाज़ को पहले की तरह मस्ती भरे मूड में देखा जा सकता है। वीडियो में शहनाज़ को एक चलती गाड़ी में खुद को निहारते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में पीछे से आवाज आती है कि उन्होंने मास्क क्यों नहीं लगाया। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि मास्क से उनकी लिपस्टिक खराब हो जाएगी।
सिद्धार्थ शुक्ला की डेथ के बाद शहनाज़ सोशल मीडिया से गायब हो गई थी। सबसे खास दोस्त की डेथ ने एक्ट्रेस को गहरे सदमे में छोड़ दिया था। लेकिन एक्ट्रेस ने इस दुख से निकलने की कोशिश की और अब अपने काम पर फोकस कर रही हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस को यशराज मुखाटे के वीडियो ‘बोरिंग सॉन्ग’ में नज़र आई थी। इस गाने को भी खूब पसंद किया गया था। अब शहनाज़ को नए प्रोजेक्ट में देखने का इंतजार हो रहा है।
View this post on Instagram
बता दें, खुद को पंजाब की कैटरीना कैफ बताने वाली शहनाज़ गिल को बिग बॉस 13 से पहचान मिली। इस शो में उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला के साथ पसंद किया गया। शो के अंदर ही इनकी जोड़ी ‘सिडनाज़’ बनी। कई सोशल मीडिया पेज, जबरदस्त फैन फॉलोइंग, शो के दौरान के इनके वीडियो क्लिप्स खूब वायरल हुए। इन्हें साथ में कुछेक गानों में देखा गया। लेकिन 2 सितंबर 2021 को कुछ ऐसा हुआ कि सभी हैरान हो गये। हार्ट अटैक से सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया। सिद्धार्थ के निधन के कई महीनों बाद शहनाज़ अपनी नार्मल जिंदगी जी रही हैं। वो दुख को भुला कर आगे बढ़ने लगी हैं।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Air News अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]