पोते का माथा चूमते दिखे Mukesh Ambani, दादा के साथ वायरल हो रहा पृथ्वी अंबानी का क्यूट Video
देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भले ही सोशल मीडिया पर एक्टिव न हों, लेकिन उनकी फैमिली से जुड़ी फोटो और वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं। हाल ही में मुकेश अंबानी का उनके पोते पृथ्वी अंबानी के साथ एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मुकेश अंबानी अपने पोते पृथ्वी को गोद में लिए दुलार कर रहे हैं। मुकेश अंबानी बड़े ही लाड के साथ पोते के माथे को चूमते हुए भी दिख रहे हैं। वहीं उनके बाजू में मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन मुस्कुराती दिख रही हैं। इसके साथ ही अंबानी खानदान की बहू श्लोका भी बेटे और ससुर को निहारती दिख रही हैं।
इससे पहले मुकेश अंबानी के साथ पोते पृथ्वी अंबानी की एक और फोटो सामने आई थी। इसमें पृथ्वी सफेद कुर्ता-पायजामा में अपने दादा की गोद में नजर आए थे। कुर्ते के साथ ही पृथ्वी ने लाल बंधनी प्रिंटेड नेहरू जैकेट पहनी थी। बता दें कि मुकेश अंबानी का पोता पृथ्वी 10 दिसंबर को एक साल का हो गया है। इस मौके पर अंबानी फैमिली ने जामनगर (गुजरात) में एक भव्य आयोजन किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियां शामिल थीं और करीब 100 पंडितों ने पृथ्वी के लिए पूजा पाठ और अनुष्ठान किया था।
बता दें कि मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने मार्च, 2019 में अपनी कॉलेज फ्रेंड श्लोका मेहता से शादी की थी। शादी के डेढ़ साल बाद 10 दिसंबर, 2020 को आकाश और श्लोका बेटे पृथ्वी के माता-पिता बने। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता बचपन से ही एक-दूसरे को जानते थे। उन दोनों की शुरुआती पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में हुई। दोनों के बीच अच्छी-खासी दोस्ती थी। कहा जाता है कि 12वीं के बाद ही आकाश और श्लोका एक-दूसरे को डेट करने लगे और 2019 में परिवार की रजामंदी से शादी कर ली।
कौन हैं श्लोका मेहता
View this post on Instagram
श्लोका मेहता के पिता रसेल मेहता मशहूर डायमंड कंपनी रोजी ब्लू के मालिक हैं। श्लोका मेहता ने 2009 में नीता अंबानी के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। श्लोका मेहता अपने पिता रसेल मेहता की कंपनी में डायरेक्टर हैं और उनका बिजनेस भी संभालती हैं। उनके बड़े भाई और बड़ी बहन की पहले ही शादी हो चुकी है और श्लोका घर में सबसे छोटी हैं। कम लोगों को ही पता होगा कि श्लोका मेहता कनेक्ट फॉर नामक एक कंपनी की फाउंडर भी हैं, जिसके जरिए वह एनजीओ को हेल्प करती हैं।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Air News अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]