राखी सावंत के बाद अब मीका सिंह का होगा स्वयंवर, नेशनल टीवी पर चुनेंगे अपनी दुल्हनिया

राखी सावंत के बाद अब मीका सिंह नेशनल टीवी पर स्वयंवर रचने जा रहे हैं। बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह दुल्हन की तलाश में अपना स्वंयवर रचाने जा रहे हैं। खबरों की माने तो मीका सिंह का स्वयंवर शो जल्द ही नैशनल टेलिविजन पर रिलीज होने वाला हैं। मीका सिंह के फैंस के लिए यह काफी बड़ी खबर हैं।
मीका सिंह का स्वयंवर रियलिटी शो आने वाले कुछ महीने में प्रसारित किया जा सकता है। मीका सिंह के स्वयंवर का फॉर्मेट टीवी पर आ चुके पहले स्वयंवर शो जैसे ही होंगे। मेकर्स ने कुछ महीने पहले ही स्वयंवर शो को ऑन एयर करने की प्लानिंग की है।हालाकिं इस शो में मीका सिंह अपने होने वाली दुलहन के साथ शादी नहीं बल्कि र्सिफ सगाई करेंगे। वह सगाई के बाद ही अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे।
बात करें मीका सिंह की तो मीका सिंह इस शो का हिस्सा बनने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। शो में मीका के अलावा भी कई चेहरे नजर आएंगे।इस शो में हिस्सा देश के लोग ही नहीं बल्कि विदेश कि लड़किया भी इस शो का हिस्सा बन रही हैं। यह शो बाकी स्वयंवर शो से काफी ज्यादा अच्छा होने वाला हैं।
आपको बता दे कि नैशनल टेलिविजन पर सबसे पहले राखी सावंत का स्वयंवर हुआ था। राखी सावंत ने इलेश पारुंजवाला से सगाई की थी। हालांकि, कुछ वक्त बाद दोनों अलग हो गए थे। राखी ने बताया था कि उन्हें इस स्वयंवर के लिए डेढ़ करोड़ रुपए मिले थे। उन पैसों से राखी ने मुंबई में अपने लिए एक फ्लैट खरीदा था।
इसके बाद रतन राजपूत का स्वयंवर रतन का रिश्ता हुआ था। इसमें उन्होंने अभिनव शर्मा को अपना दूल्हा चुना था लेकिन इन दोनो का भी रिश्ता काफी लंबे समय तक नहीं चला और दोनो का 1 साल के अंदर तलाक हो गया था। इसके बाद राहुल महाजन का स्वयंवर हुआ। उन्होंने डिंपी गांगुली से शादी की। शादी के कुछ साल बाद राहुल और डिंपी अलग हो गए थे।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Air News अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]