मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को छोड़कर इस आदमी के साथ किया रोमांटिक

मलाइका अरोड़ा हर बार अपने फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब साबित होती हैं फिर चाहे वो अपने फैशन सेंस के कारण हो या फिर फोटो वीडियो के कारण। इन दिनों मलाइका अरोड़ा सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 को जज करती हुई दिखाई दे रही हैं।
उनके साथ इस शो को टेरेंस लुईस और गीता कपूर भी जज कर रहे हैं। अक्सर इडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर मलाइका अरोड़ा जजों के संग मजेदार वीडियो बनाती हुई दिखाई देती हैं। इस बार उन्होंने शो के होस्ट मनीष पॉल के संग वीडियो बना लिया है। मलाइका ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो जमकर वायरल हो रही है।
वीडियो में मनीष पॉल और मलाइका स्टेज पर हवा में उड़ती जाए सॉन्ग पर मजेदार डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये तो हर कोई जानता है कि मलाइका अरोड़ा क बेहतरीन डांसर हैं लेकिन मनीष पॉल भी उनका बखूबी साथ देते हुए नजर आ रहे हैं।
मलाइका के लुक्स की बात करें तो उन्होंने सिल्वर-शिमरी ड्रेस पहन रखी है। वहीं मनीष पॉल लाइनिंग ब्लैक कोट पैंट में दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की थी जिसमें वो टेरेंस के संग रैपर एकॉन के हिट गाने बनंजा पर किलर डांस मूव्स दिखाती हुई नजर आई थीं।
फैंस उनके वीडियो को देख दीवाने होते हुए दिखाई दे रहे हैं। मलाइका अपनी ग्लैमरस अंदाज के कारण हमेशा सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर मलाइका की शानदार फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। 14 मिलियन फॉलोवर्स एक्ट्रेस को फॉलो करते हैं और वो 576 लोगों को फॉलो करती हैं। अपने डांस के साथ-साथ मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। फिटनेस से अक्सर वो उम्र को मात देती हुई दिखाई देती हैं।
इस बारे में अपने विचार हमारे साथ फेसबुक पर जरूर शेयर कीजिये। अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Air News अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]