अपने से 4 साल छोटे इस क्रिकेटर के प्यार में पागल थी माधुरी दीक्षित, इस वजह से अधूरी रह गई प्रेम कहानी

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। माधुरी का जन्म 15 मई 1965 को मुंबई के मराठी परिवार में हुआ था। 53 की उम्र में आज भी लोग माधुरी की एक मुस्कान पर दिल हार बैठते हैं। माधुरी के दीवानों की कमी न तब थी और न आज है, भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी माधुरी के करोड़ो चाहने वाले हैं। हालांकि, इन सभी दीवानों के दिल उस दिन टूट गए जब माधुरी दीक्षित में साल 1999 में डॉक्टर श्रीराम माधव नेने को अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला लिया और शादी की खबरें अखबारों का हिस्सा बन गईं।
शादी से पहले माधुरी दीक्षित के यूं तो कई अफेयर्स रहे हैं, उनका नाम संजय दत्त, अनिल कपूर जैसे कई स्टार्स के साथ जोड़ा गया। लेकिन बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ माधुरी दीक्षित का दिल भारतीय टीम के एक पूर्व क्रिकेटर पर भी आया और वो क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि उस दौर के सबसे हैंडसम क्रिकेटरों में से एक अजय जडेजा थे।
बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात एक मैगजीन के फोटोशूट के दौरान हुई थी और इसी पहली मुलाकात के दौरान माधुरी दीक्षित ने अपना दिल अजय को दे दिया था। इसके बाद से अजय और माधुरी के अफेयर के किस्से भी खबरों की जगह लेने लगे।
माधुरी से अफेयर के बाद खबरे ये भी आई कि माधुरी की वजह से अजय जडेजा सिनेमा जगत में नाम कमाना चाहते थे, जिसके लिए माधुरी दीक्षित ने भी उनकी काफी मदद की। यहां तक की माधुरी दीक्षित ने अजय जडेजा को फिल्म में काम दिलाने के लिए कई फिल्म प्रोड्यूसरों से भी काफी सिफारिश की।
हालांकि, माधुरी और अजय का प्यार जितना परवान चढता जा रहा था, उतना ही अजय का क्रिकेट करियर ग्राफ नीचे गिरता जा रहा था। ये अजय के परिवार को बिल्कुल पसंद नहीं आया, इस वजह से उन्होंने उन्हें माधुरी से दूर रहने और करियर पर ध्यान लगाने को कहा।
अजय की फैमिली को यह रिश्ता इसलिए भी मंजूर नहीं था क्योंकि दोनों का फैमिली स्टेटस काफी अलग था। माधुरी जहां मीडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करती थी, वहीं अजय जडेजा एक रॉयल फैमिली से थे। फैमिली के दबाव के कारण अजय ने धीरे-धीरे माधुरी से दूरियां बनाना शुरु कर दिया और अंत में दोनों अलग हो गए। इसके बाद साल 1999 में माधुरी ने डॉक्टर श्रीराम माधव नेने से शादी रचा ली और इस तरह के सभी रिश्तों पर पूर्णविराम लगा दिया।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Air News अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]