Kajol को अजय देवगन से नहीं इस एक्टर से था क्रश, करण जौहर के साथ पार्टी में ढूंढा करती थी उन्हें

बॉलीवुड की चुलबुली अदाकारा काजोल और अजय देवगन की शादी को 23 साल हो चुके हैं। उनके दो प्यारे बच्चे हैं। फैमिली लाइफ को ज्यादा तव्वजो देने वाली काजोल की पहली पसंद अजय देवगन नहीं थे। उनका क्रश कोई और था। जिसकी एक झलक पाने के लिए वो बेताब रहती थी। इतना ही नहीं इसी क्रश की वजह से उनकी दोस्ती करण जौहर से भी हो गई थी। दोनों मिलकर पार्टी में उस इंसान को ढूंढा करते थे। चलिए बताते हैं बेहद ही कम दोस्त बनाने वाली काजोल का दिल आखिर किस पर आया था।
काजोल का दिल बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार पर आया था। प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर ने इस बात का जिक्र खुद कपिल शर्मा शो में किया था। जिस पर काजोल ने शो में हामी भरी थी। करण ने बताया कि काजोल बेहद ही कम दोस्त बनाती हैं। गिन चुन कर इनके पांच से सात अच्छे दोस्त होंगे। करण ने बताया कि जब मैं पहली बार काजोल से मिला तो वो मेरे उपर इतना हंसी थी कि मुझे वहां से जाना पड़ गया था।
करण को पहली बार देख काजोल को आई थी खूब हंसी
तब काजोल बताती हैं कि एक पार्टी में करण सूट-बूट में आया था। मैं उसे देखकर हैरान थी कि पार्टी में इस तरह भला कौन आता है। उसे देखकर मेरी हंसी नहीं रूक रही थी। काजोल करण पर इतना हंसी की करण को पार्टी छोड़कर जाना पड़ा। इसके बाद करण ने बताया कि मुझे किसी ने बताया था कि काजोल अक्षय से प्रभावित हैं। दूसरी बार हम फिर किसी पार्टी में मिले। उस वक्त अक्षय कुमार स्टार बने ही थे। वो भी पार्टी में आए हुए थे।
काजोल का अक्षय कुमार पर था क्रश
काजोल अक्षय कुमार को ढूंढ रही थी और मैं भी उन्हीं की खोज में लकली था। फिर काजोल और हम दोनों मिलकर अक्षय कुमार को खोजने लगे। पार्टी में अक्षय कुमार तो नहीं मिले, लेकिन हमारी दोस्ती वहां से शुरू हो गई। इसके बाद इनकी दोस्ती आज तक बरकरार हैं। बता दें कि काजोल और अक्षय कुमार ने ‘ये दिल्लगी’ मूवी में एक साथ नजर आए थे। इसमें सैफ अली खान भी अहम भूमिका में थे।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Air News अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]