मिस्ट्री ब्वॉय के साथ डिनर डेट पर दिखी Kajol की बेटी Nysa Devgn, लोग बोले- ये तो Govinda का बेटा लग रहा

काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा खुद को लाइमलाइट से दूर ही रखती हैं। हालांकि, चाहकर भी वो पैपराजी के कैमरों से नहीं बच पाती हैं। 18 साल की न्यासा देवगन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो व्हाइट कलर की फ्रॉक में एक दोस्त के साथ डिनर डेट पर दिख रही हैं। दरअसल, 28 दिसंबर की रात को न्यासा देवगन अपने एक दोस्त के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट की गईं। इस दौरान वो जिस शख्स के साथ दिखीं, वो उसने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था, जिसकी वजह से पहचान में नहीं आया।
डिनर डेट के दौरान काजोल की बेटी न्यासा देवगन मिडी ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। न्यासा का वीडियो देख लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने तो न्यासा के साथ दिख रहे मिस्ट्री ब्वॉय को गोविंदा का बेटा ही बता दिया। वहीं एक और शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- अब ये भी आ गई छोटी ड्रेस में। एक बोला- इसने भी मां की तरह फेयरनेस ट्रीटमेंट करा लिया। एक बोला- ये बंदी तो नोरा फतेही को फेल कर देगी। एक ने पूछा- ये इतनी गोरी कैसे हो गई।
View this post on Instagram
सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं न्यासा :
बता दें कि न्यासा पापा अजय देवगन के बेहद करीब है। बता दें, न्यासा सिंगापुर में पढ़ाई कर रही है। वह पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ एक अच्छी स्विमर भी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, न्यासा बहुत समझदार हैं। वो बहुत ज्यादा सोचती है और चीजों को एनालाइज करती है। मां काजोल के साथ भी न्यासा की अच्छी बॉन्डिंग है। न्यासा की मानें तो वे फिल्मों में एक्टिंग नहीं करना चाहती हैं। उनका सपना है कि वे वर्ल्ड फेमस शेफ बनें।
क्या फिल्मों में एंट्री लेंगी न्यासा :
काजोल अपने बच्चों को लेकर बहुत ज्यादा प्रोटेक्टिव है। इंटरव्यू में उन्होंने कहा- मैं बहुत प्रोटेक्टिव हूं। अगर किसी ने मेरे बच्चों की तरफ आंख उठाने की कोशिश भी की तो मुझे लगता है कि मैं उन्हें काट खाऊंगी। अजय अक्सर बेटी की तारीफ और सपोर्ट करते हैं। न्यासा बॉलीवुड में एंट्री करेंगी या नहीं इसे लेकर एक बार अजय ने रिएक्ट किया था। अजय ने कहा था- नहीं, वो फिल्मों के बारे में बात भी नहीं करती। वो सिंगापुर में पढ़ रही है और बहुत खुश है। फिलहाल उसका फिल्मों की तरफ कोई रुझान नहीं है। कुछ दिनों पहले न्यासा का एक डांस वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वो अपनी मां के गाने बोले चूड़ियां पर परफॉर्म करती नजर आई थी। ये वीडियो न्यासा के स्कूल इवेंट का था।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Air News अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]