देओल खानदान की इस बहू को कहा जाता हैं ‘लेडी अंबानी’, जानिए कौन हैं ये महिला….

देश के सबसे फेमस और पसंदीदा परिवार में से हैं बॉलीवुड का देओल परिवार। देओल परिवार ने लीजेंड एक्टर्स के साथ सिर्फ बॉलीवुड को ही नहीं बल्कि देश को भी दिये हैं नेता। हेमा मालिनी और सनी देओल दोनों ही बॉलीवुड के दर्शकों के काफि पसंदीदा एक्टर्स हैं। वे दोनों ही सांसद भी हैं। धर्मेंद्र देओल भी एमपी रह चुके हैं और बॉबी देओल औऱ ईशा देओल भी काफि चर्चित एक्टर्स हैं। साथ ही सनी देओल के बेटे करण देओल भी अब एक्टर बन गए हैं अपनी चाची तान्या देओल से केवल 5 साल छोटे हैं करण देओल।
क्या आपको पता है कि अपने परिवार के अन्य सदस्यों से कहीं ज्यादा है करण की चाची की कमाई। आपको भी यह जान कर हैरानी हुई होगी। तान्या करती क्या हैं और वे लाइम लाइट से इतना दूर क्यों रहती हैं, आईए जानते हैं। बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल के साथ अक्सर नज़र आने वाली तान्या अपने पति के साथ बॉलीवुड पार्टीज और इवेंट में नजर आती रहती हैं। खूबसूरती में तान्या भी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। उनकी खूबसूरती बॉलीवुड की हीरोइनों को बराबरी की टक्कर देती हैं।
एक हुनरमंद बिजनेस वुमेन हैं तान्या देओल जिनका फर्नीचर और होम डेकोरेटर्स का बिजनेस है। ‘द गुड अर्थ’ नाम के शोरूम की मालकिन हैं तान्या। उनके क्लाइंट्स में बहुत से बॉलीवुड एक्टर्स शामिल हैं। केवल वे ही नहीं, बल्कि तान्या के पिता जी एक बड़े बिजनेसमैन हैं। फाइनेंस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर थे उनके पिता देवेंद्र आहूजा। फिल्मों से दूर और डिप्रेशन में डूबे बॉबी देओल को तान्या ने फाइनेंशियली सपोर्ट करा था। तान्या एक काबिल इंटीरियर डिजाइनर और कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी हैं। तान्या के करोड़ों कमाने का ज़रिया उनका यह बिजनेस है।
एक दिन बॉबी मुंबई के एक इटैलियन रेस्त्रां में बैठे थे। उन्होंने तान्या को वहीं देखा था। काफी मशक्कत करनी पड़ी थी बॉबी को तान्या से बात करने के लिए। कुछ समय की दोस्ती और कुछ मुलाकातों के बाद दोनों ने साल 1996 में शादी कर ली। बॉबी और तान्या के दो बेटे हैं, आर्यमन और धर्म।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Air News अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]