कभी मुंबई में केवल 500 रुपए कमाते थे सुनील ग्रोवर, गुत्थी बनकर बनाई ऐसी पहचान कि अब हैं करोड़ों के मालिक!

कभी मुंबई में केवल 500 रुपए कमाते थे सुनील ग्रोवर, गुत्थी बनकर बनाई ऐसी पहचान कि अब हैं करोड़ों के मालिक!

एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपनी तबियत को लेकर चर्चा में हैं। सुनील की मुंबई में हार्ट सर्जरी हुई है। एक वेबसीरीज की पुणे में शूटिंग के दौरान उन्हें तबियत खराब लगी और वह मुंबई आ गए।

वैसे, कॉमेडी टीवी शोज पसंद करने वाला शायद ही ऐसा कोई हो, गुत्थी, जो रिंकू भाभी और डॉक्टर मशूहर गुलाटी के नाम से परिचित न हो। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की पहचान यह कैरेक्टर हैं। ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ के इसी किरदार ने उन्हें रातों-रात पॉपुलैरिटी दिला थी। लेकिन अब कॉमेडी से हटकर सुनील कुछ अलग किरदारों में भी हाथ आजमा रहे हैं। सुनील की जर्नी काफी इंट्रेस्टिंग रही है। जब वह मुंबई में नए-नए आए थे तो उनकी पहली सैलरी केवल 500 रुपए हुआ करती थी लेकिन अब वह करोड़ो के मालिक हैं। नजर डालते हैं सुनील ग्रोवर की लाइफ के कुछ चुनिंदा फैक्ट्स पर

इस तरह हरियाणा से पहुंच गए मुंबई

सुनील का जन्म 3 अगस्त 1977 को हरियाणा के शहर डबवाली में हुआ था। उन्होंने स्कूली शिक्षा आर्य विद्या मंदिर डबवाली से ली, जबकि आगे की पढ़ाई गुरुनानक कॉलेज से की। सुनील ग्रोवर के पिता जेएन ग्रोवर स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर में मैनेजर थे। अब वे रिटायर हो चुके हैं।

पंजाब यूनिवर्सिटी के थिएटर विभाग से पीजी करने के बाद सुनील एक्टिंग में किस्मत आजमाने मुंबई चले आए थे। टीवी से जुड़ने से पहले सुनील दिल्ली के रेडियो स्टेशन रेडियो मिर्ची में काम कर चुके हैं। उन्होंने रेडियो मिर्ची के लिए उनकी पॉपुलर सीरीज ‘हंसी के फब्बारे’ को होस्ट किया था, जिसमें उनके कैरेक्टर का नाम सुदर्शन था। सुदर्शन को बेहूदा जोक्स को फनी तरीके से पेश करने के लिए जाना जाता था।

जसपाल भट्टी ने पहचाना टैलेंट

सुनील ने अपना फिल्मी डेब्यू फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ से किया था। उनका टैलेंट मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी ने पहचाना था जिसके बाद सुनील को कई शो के ऑफर मिले।

सुनील के सबसे फेमस किरदार गुत्थी के पीछे भी दिलचस्प कहानी है। दरअसल, सुनील को इसकी इंस्पिरेशन अपनी कॉलेज की एक क्लासमेट से मिली थी। क्लासमेट से इंस्पायर होकर सुनील ने गुत्थी के किरदार को जिया और सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए।

सुनील के मुताबिक, वह कहीं भी परफॉर्म करने से पहले अपने सारे जोक बीवी आरती को सुनाते हैं। अगर वह हंस पड़ीं तो सुनील उन जोक्स पर परफॉर्म करते हैं और अगर वो नहीं हंसीं तो समझ लेते हैं कि वो जोक ऑडियंस के सामने नहीं चलेगा। सुनील की वाइफ आरती पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं और दोनों का एक बेटा भी है।

कपिल से झगड़े के बाद छोड़ दिया था उनका शो

सुनील कभी ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और ‘द कपिल शर्मा’ का अहम् हिस्सा थे लेकिन फिर एक झगड़े ने दोनों ने रिश्ते खत्म कर दिए। कपिल और सुनील के बीच एक बड़े झगड़े के बाद से ही दोनों के बीच बातचीत तक बंद है। ये झगड़ा साल 2017 में हुआ था, जब कपिल की टीम ऑस्ट्रेलिया में एक शो कर लौट रही थी। तब फ्लाइट में ही दोनों के बीच जमकर बहस हुई। इंडिया लौटते ही सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया था। सुनील के साथ कुछ और को-एक्टर्स ने भी कपिल का साथ छोड़ दिया था। इसके बाद शो बंद हो गया। तब से ही कपिल और सुनील एक साथ काम करने को लेकर राजी नहीं हुए हैं।

सलमान ने की थी सुलह कराने की कोशिश

लंबे वक्त के बाद जब कपिल ने अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के दूसरे सीजन का अनाउंसमेंट किया तब शो के प्रोड्यूसर सलमान खान ने सुनील और कपिल के बीच सुलह कराने की कोशिश की थी। सुनील ने सलमान की ही फिल्म भारत के बिजी शेड्यूल का हवाला देते हुए कपिल के शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया था। इसके कुछ दिन बाद ही सुनील भी अपना नया शो ‘कानपुर वाले खुरानाज’ लेकर आए थे। हालांकि सुनील का शो केवल 8 हफ्ते ही चला। सुनील का बिजी शेड्यूल और लो टीआरपी शो बंद होने की मुख्य वजह थी।

करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक

सुनील की पॉपुलैरिटी पिछले 5 साल में बेतहाशा बढ़ी है। यही वजह है कि उनकी नेटवर्थ भी इन्हीं 5 सालों में सबसे ज्यादा बढ़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील की नेटवर्थ तकरीबन 18 करोड़ के आसपास है। उनके कार कलेक्शन में ऑडी, BMW, रेंज रोवर जैसी गाड़ियां हैं। फिल्म में काम करने के सुनील को 50 से 60 लाख रुपए मिलते हैं जबकि टीवी पर एक एपिसोड की शूटिंग के लिए वह 10 से 15 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

[ डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज वेबसाइट से म‍िली जानकार‍ियों के आधार पर बनाई गई है. Air News अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है. ]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *