Sunil Shetty के बेटे Ahan Shetty की गर्लफ्रेंड का हुस्न है कहर, इस बोल्डनेस के सामने फिल्मी हसीनाएं फेल
बॉलीवुड में अक्सर स्टार किड्स की चर्चा से बाजार गर्म रहता है। कभी किसी की डेब्यू की खबरें आती हैं तो कभी किसी की अफेयर या ब्रेकअप की। अक्सर आपने शाहरुख खान या अक्षय कुमार के बेटे की गर्लफ्रेंड की खबर सुनी या पड़ी होगी। लेकिन आज हम आपको ‘सुनील शेट्टी’ के बेटे गर्लफ्रेंड से मिलवाने जा रहे हैं। जी हाँ बता दें की सुनील शेट्टी के बेटे ‘अहान शेट्टी’ जो कुछ दिनों पहले तक बॉलीवुड में अपने होने वाले डेब्यू को लेकर सुर्खियां बटोर रहे थे, वो अब अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर खबरों में हैं।
View this post on Instagram
अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड का नाम ‘तानिया श्रॉफ’ है। तानिया और अहान दोनों लगभग 4 साल से रिलेशनशिप में हैं। तानिया अहान के बचपन की दोस्त रही हैं। दोनों ने अपनी पढाई अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से की है। आज जहाँ अहान बॉलीवुड एक्टर बनने के लिए निकल पड़े हैं। वहीं अहान की गर्लफ्रेंड तानिया फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बना रही हैं। तानिया कई मैगजीन के लिए भी फोटोशूट कर चुकी हैं।
जानकारी के लिए बता दें की अहान की गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ मुंबई के जाने माने उद्योगपति ‘जयदेव श्रॉफ’ की बेटी हैं। तानिया के घर में भले ही कोई एक्टर न हो लेकिन तानिया का बॉलीवुड में काफी उठना बैठना है। तानिया अक्सर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली, जावेद जाफरी की बेटी अलाविया और कई स्टार किड्स के साथ पार्टी करती नजर आती हैं।
View this post on Instagram
कुछ समय पहले अहान शेट्टी ने अपने खंडाला वाले फार्महाउस पर एक पार्टी रखी थी। यहाँ उनकी गर्लफ्रेंड तानिया पर सबकी नजरे टिकी रहीं। दोनों का साथ में एन्जॉय करते हुए एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। बता दें की ये पहला मौका नहीं है जब दोनों को साथ देखा गया हो। तानिया अक्सर अपने बॉयफ्रेंड अहान के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
View this post on Instagram
तो दोस्तों आपको अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही मनोरंजक खबरें पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Air News अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]